current

आम जन अभी भी करवा सकते है ऑनलाइन NON-NFSA में रजिस्ट्रेशन| आज ही अपने नजदीकी ई मित्र पर संपर्क करे| राजनेट के इंस्पेक्शन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी भामाशाह योजना प्रश्नोतरी ..................................... Keep Your City Clean

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

ई मित्र प्लस पर उपस्थिति लगाने में आ रही है परेशानी तो यह करे उपाय

 दिसम्बर माह में ई मित्र प्लस मशीन पर उपस्थिति दर्ज करने पर समस्या आ रही है " You Are Not Authenticate Person To Mark Attendance"  तो आप भी करे यह उपाय  



सबसे पहले कण्ट्रोल पेनल में जाकर secugen सॉफ्टवेर को हटाये हटाने के लिए - Control Panel - Program and Features - Uninstall Secugen 


Uninstall करने के उपरांत गूगल क्रोम में जाए सबसे पहले 1 . दाये कार्नर में 3 डॉट पर क्लिक करे 2. More Tools पर क्लिक करे 3. Clear Browsing Data पर क्लिक करे 


और इसके आगे दिए गए चित्र के अनुसार गूगल क्रोम में क्लियर डाटा कर लेवे 

अब secugen का नया सॉफ्टवेर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर इनस्टॉल करे लेवे और एक बार कंप्यूटर को रीस्टार्ट कर लेवे अब आप ई मित्र प्लस मशीन में अटेंडेंस / उपस्थिति कर पाएंगे 

Download - Secugen Software


गुरुवार, 17 नवंबर 2022

राजस्थान का कैलेंडर वर्ष 2023 का कैलेंडर जारी

 राजस्थान सर्कार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज दिनांक 16-11-2022 को सम्पूर्ण राज्य में सार्वजानिक एवं एच्छिक अवकाश की घोषणा की है 


राजस्थान लोक सेवा गारन्टी एव जवाबदेही हेतु प्रस्तावित विधेयक 2022 - सुझाव आमंत्रित

 क्या आप राजस्थान में शासन की सेवाओ में सुधार चाहते है तो आप भी राजस्थान सरकार द्वारा जारी होने वाले आगामी बजट हेतु सुझाव मेल - ard.dps@rajasthan.gov.in, डाक - कार्यालय निदेशक, पब्लिक सर्विसेज, के कक्ष संख्या 7219, द्वितीय ताल , खाद्य भवन शासन सचिवालय, जयपुर पर भिजवाए जा सकते है |

कोई भी सुझाव भिजवाने से पूर्व विभाग द्वारा जारी विधेयक का प्रारूप rpg.rajasthan.gov.in पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है |
पढ़ने, डाउनलोड करने हेतु लिंक - Download File



बुधवार, 7 सितंबर 2022

IT कार्मिकों का 15 सितम्बर से वादा खिलाफी आक्रोश आंदोलन-विनोद जांगिड़

 राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के जिलाद्य्क्ष विनोद जांगिड़ ने बताया कि IT कार्मिक अनवरत रूप से अपनी मांगो की पूर्ति के लिए प्रयासरत है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग राजस्थान सरकार जयपुर एवं राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच दिनांक 30.09.2021 को 07 सूत्रीय मांग पत्र पर लिखित समझौता हुया था। विभाग के द्वारा मांगो पर सहमति जताते हुये 01 माह में पूर्ण करने का लिखित समझौता पत्र संगठन को दिया गया था, लेकिन विभाग के द्वारा अधिकतर मांगो पर सकारात्मक कार्यवाही नही करने पर IT कार्मिकों में आक्रोश हैं। विभाग के द्वारा संगठन के साथ वादा खिलाफी करने के कारण राजस्थान के समस्त IT कार्मिक (IA/AP) के द्वारा 15 सितम्बर से वादा खिलाफी आक्रोश आंदोलन पूरे राजस्थान में किया जाएगा। आंदोलन के प्रथम चरण में दिनांक 06.09.2022 से सभी जिलाध्यक्षों के द्वारा आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग राजस्थान सरकार जयपुर को मार्फत संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जिला मुख्यालय को ज्ञापन दिए गए। आंदोलन के आगामी चरण क्रमबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।



राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी संघ जिला इकाई नागौर के जिला अध्य्क्ष विनोद जांगिड़ ने बताया कि द्वारा दिनांक 06.09.2022 को संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग नागौर को ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन के दौरान नागौर जिला मुख्यालय पर पदस्थापित समस्त सहायक प्रोग्रामर सूचना सहायक उपस्थित रहे।

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

क्या आपने NPS का पैसा निकलवाया है यदि हां तो वापस जमा करवाना पड़ेगा - राजस्थान सरकार

 राजस्थान सरकार ने आज दिनांक 06-09-2022 को परिपत्र जारी करते हुए सभी कार्मिको को NPS के अंतर्गत निकाली गई राशी जमा करवाने हेतु निर्देशित किया है क्या लिखा है आदेश में - 

उपरोक्त विषयान्तर्गत संदर्भित परिपत्र दिनांक 28-8-2022 के क्रम में यह निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 1-1-2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त कार्मिकों द्वारा NPS के अन्तर्गत दिनांक 1-4-2022 से दिनांक 28-8-2022 तक आहरकी गई राशि को दिनांक 31-12-2022 तक अधिकतम चार किश्तों में निम्न बजट मद में जमा कराई जावे : 

8009 – राज्य भविष्य निधि 01 - सिविल 101 – सामान्य भविष्य निधि (03) --- जी.पी.एफ. -- 2004 

यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि यदि किसी कार्मिक द्वारा दिनांक 28-8-2022 के पश्चात् भी NPS के अन्तर्गत आहरण के लिये आवेदन किया जाता है तो परिपत्र दिनांक 28-8-2022 के अनुसार कार्यवाही की जायेगी

यहाँ से करे ओरिजिनल आदेश डाउनलोड - https://finance.rajasthan.gov.in/PDFDOCS/RULES/11257.pdf

शनिवार, 16 अक्टूबर 2021

समस्त सेवारत राजकीय कर्मचारियों का RGHS Rajasthan Government Health Scheme में पंजीकरण अनिवार्य

 राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना में समस्त राजकीय एवं अनुमोदित निजी चिकित्सालयों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने हेतु दिनांक 01.01.2004 से पूर्व एवं दिनांक 01.01.2004 व उसके बाद नियुक्त कार्मिकों का पंजीकरण अनिवार्य है। दिनांक 01.01.2004 व उसके बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए अंशदान कटौती वैकल्पिक होने पर भी राजमेडिक्लेम योजना का लाभ आरजीएचएस के माध्यम से ही कैशलेस दिये जाने के कारण आरजीएचएस के अन्तर्गत पंजीकरण करवाया जाना अनिवार्य है।



*RGHS में रजिस्ट्रेशन कैसे होगा पूरा प्रोसेस*👇👇
(1) RGHS को जन आधार से लिंक किया गया है इसलिए सबका पहले जन आधार कार्ड अनिवार्य होगा यदि जन आधार कार्ड नही है तो पहले जन आधार कार्ड बनवाना होगा।

(2) एक जन आधार कार्ड से एक ही परिवार का RGHS में पंजीयन होगा अतः एक से अधिक परिवार एक ही जन आधार में जुड़े हुए है तो पहले परिवार के अनुसार इनका अलग अलग जन आधार कार्ड बनवावे।

(3) जिनका भामाशाह कार्ड बना हुआ है उनके सरकार द्वारा सभी का जन आधार कार्ड ऑटो जनरेट कर दिए है अतःपहले भामाशाह कार्ड से जन आधार कार्ड सख्या प्राप्त करे।

(4) जन आधारकार्ड कार्ड संख्या प्राप्त होने के बाद सेवारत राज्य कर्मचारी अपनी SSO id को लॉगिन करे एवम Govt app में RGHS सलेक्ट कर अपना RGHS में पंजीयन करे ।

(5) पेंशनर्स जिनके SSO id पहले से बनी हुई है वह अपनी sso id लॉगिन कर सिटिज़न app में RGHS सलेक्ट कर अपना पंजीयन करे।

(6) पुराने पेंशनर्स जिनके SSO id बनी हुई नही है वे पहले अपनी SSO id सिटिजन वाली क्रिएट करे उसके बाद RGHS में पंजीयन करे।

(7) पेंशनर्स के विभाग द्वारा भी कई लोगो के RGHS में ऑटो पंजीयन कर दिया है अतः पहले PPO नम्बर के साथ सेवानिवृति का वर्ष 2 बार लिखे एवम यही पासवर्ड लगा कर sso id लॉगिन कर चेक करे।

जैसे ppo न 104538
सेवानिवृति वर्ष 2017

Usre id 10453820172017
Pw 10453820172017

(8) RGHS में पंजीयन करने के बाद E -card ऑप्शन से अपना E-card डाउन लोड कर लेवे ।


गुरुवार, 15 जुलाई 2021

जुलाई माह में लेनी है सैलरी है तो भरना होगा आप्शन फॉर्म || RGHS.RAJASTHAN.GOV.IN ने जारी किया परिपत्र

जुलाई माह में लेनी है सैलरी है तो भरना होगा आप्शन फॉर्म ||



 बगैर आप्शन फॉर्म भरे इस महीने नही मिलेगी सैलरी || वित्त विभाग ने 7 जुलाई को आदेश जारी करते हुए डिडक्शन की सूचि भी साथ में जारी की है || 

आप्शन फॉर्म डाउनलोड करे  लिंक १ 






आप्शन फॉर्म डाउनलोड करे  Link 1

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग (आरजीएचएस) ने मेदिक्लैम पालिसी हेतु कार्ड जारी करने के निर्देश दिए 






बुधवार, 14 जुलाई 2021

RGHS में कटौती करवाने के लिए भरना होगा आप्शन फॉर्म

जुलाई माह में लेनी है सैलरी है तो भरना होगा आप्शन फॉर्म ||



 बगैर आप्शन फॉर्म भरे इस महीने नही मिलेगी सैलरी || वित्त विभाग ने 7 जुलाई को आदेश जारी करते हुए डिडक्शन की सूचि भी साथ में जारी की है || 

आप्शन फॉर्म डाउनलोड करे  लिंक १ 


आप्शन फॉर्म डाउनलोड करे  लिंक १ 

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग (आरजीएचएस) ने मेदिक्लैम पालिसी हेतु कार्ड जारी करने के निर्देश दिए 






बुधवार, 23 जून 2021

अब राजस्थान में होगा कॉमन एंट्रेस टेस्ट (CET) राजस्थान सरकार कार्मिक विभाग ने आज आदेश किया जारी

 राजस्थान सरकार कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर विभिन भर्तियों में की जाने वाली प्रक्रिया को आसान कर दिया है | अब अभ्यर्थी को अलग अलग एग्जाम के लिए अलग अलग परीक्षा नही देनी होगी | 

जानिये कोनसे कोनसे एग्जाम इसमें होंगे शामिल 


पूरी जानकारी के लिए पढ़े कार्मिक विभाग का आदेश - लिंक १ 




गुरुवार, 6 मई 2021

अब सिटीजन SSO ID को सरकारी SSO ID में मर्ज करना हुआ आसान

 
सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान ने सरकारी कर्मचारियों की बढती परेशानी को देखते हुए SSO ID को मर्ज करने की प्रक्रिया को कर दिया है आसान जानिये आप किस प्रकार कर सकते है मर्ज 

स्टेप -१ सबसे पहले अपनी सिटीजन SSO ID के माध्यम से Rajasthan Single Sign On पर लॉग इन करे 


स्टेप २ - इसके बाद EDIT बटन पर क्लिक करे 





स्टेप ३ - इसके बाद DEACTIVE ACCOUNT पर क्लिक करे 


स्टेप 4 - इसके बाद आप कन्फर्मेशन पर Yes पर क्लिक करे 



स्टेप 5 - इसके बाद मोबाइल नंबर पंजीकृत मोबाइल पर OTP प्राप्त करने हेतु OTP भेजे पर क्लिक करे और OTP डालकर आगे बढे  
स्टेप 6 - इसके बाद अपनी Govt SSO ID के आईडी और पासवर्ड डाले और yes पर क्लिक करे
स्टेप 7-  और इसके साथ ही अकाउंट Deactivate हो जायेगा | 


 
 



शादी की परमिशन/ अनुमति लेना हुआ आसान || सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग ने लांच किया पोर्टल

सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग  द्वारा दिनांक 05-05-2021 को पोर्टल पर अपडेट जारी कर आम जन हेतु विवाह अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को किया आसान || 

जानिये आप किस प्रकार ले सकते है अनुमति -

सबसे पहले  निचे दिए लिंक पर क्लिक करे https://covidinfo.rajasthan.gov.in/index.aspx 

इसके बाद थोडा स्क्रॉल करे निचे आपको निचे दर्शाई गई इमेज दिखाई देगी उस पर क्लिक करे या लिंक पर क्लिक करे ADVANCE INTIMATION FOR MARRIAGE (rajasthan.gov.in)

इसके बाद आपको फॉर्म फिल करना है 

फॉर्म फिल करते वक़्त ध्यान रखे यहाँ आपको विवाह और प्रीतिभोज हेतु अलग अलग आवेदन करना है |



ध्यान देवे आप केवल 31 मेहमानों को ही आमंत्रित  कर सकते है साथ ही कोरोना  सबंधी नियम, मास्क, सामाजिक दूरी आदि की पालना करना भी इसमें शामिल है, पालना नही होने पर  ₹ 1 लाख रूपए का जुर्माना लगाया जा सकता है और साथ ही साथ आवेदनकर्ता के  खिलाफ आईपीसी और राजस्थान महामारी अधिनियम के प्रावधानानुसार मुकदमा भी चलाया जा सकता है |


अंत में सबमिट करके आप अपने आवेदन की पावती रशीद को सुरक्षित रखे |



सोमवार, 19 अप्रैल 2021

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की आम जन से अपील की चिरंजीवी योजना के तहत 30-अप्रैल-2021 तक करवाए

 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने Tweet कर प्रदेशवासियों से अपील की 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करवाए अन्यथा आप अगले 3 माह तक इस योजना में पंजीकृत नही हो पाएंगे | इस योजना में पंजीकरण करवाने के लिए आप ई मित्र या स्वयं की sso id को लोग इन करके भी इस योजना से जुड़ सकते है | 
योजना में सक्षम परिवार मात्र 850 रूपए देकर 5 लाख रूपए का बीमा करवा सकते है 

बुधवार, 24 मार्च 2021

ई मित्र प्लस का नया वर्शन हुआ जारी | वर्शन 7 आज ही करे अपडेट

 


New version of Emitra+ software(BOTH RURAL & URBAN). (Version 7) ((Size :- 40 mb ))

 INSTALLATION OF EMITRA+ SOFTWARE ( Size 40 MB)





please follow below steps:-  

Step 1:- Please click on the link that is shared to you 

ई मित्र प्लस का लेटेस्ट वर्शन 7 डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे 

(https://drive.google.com/file/d/1N5YfysTIOiFvwv73fVF3-vAvz7CH4Rgk/view?usp=sharing)

VLC Media Player Download Link - Download

Mirror Link 1 :- (http://emitraplus.rajasthan.gov.in/cp.rar).

Link Download Secugen Drivers - : https://secugenindia.com/admin/upload/SGIRD_WIN32_10049.zip

Step 2:-A google drive window will appear with download button. Click on "download".


Step 3:-A new tab will open with (download anyway).Click on "download anyway".


Step 4:-Let it download successfully.


Step 5:- You will have "CP.rar" in your "Downloads".


Step 6:-Right click on the "CP.rar" and choose extract to "CP.rar\ option" and setup will be extracted in the  


"KioskSetupv6.1" folder in 'Downloads'


Step 7:- Go in "CP.rar"-->click on "KioskHardware.bat" file.(A cmd will run and close automatically after few seconds.)

  

         You are done with the Software Updation process.

शुक्रवार, 19 मार्च 2021

Emitra Plus New Version 6.1.5 Version is Available Now... Download and Update Emtira Plus Now!!!!


New version of Emitra+ software(BOTH RURAL & URBAN). (Version 6.1.5) ((Size :- 176 mb ))

 INSTALLATION OF EMITRA+ SOFTWARE ( Size 176 MB)



please follow below steps:-  

Step 1:- Please click on the link that is shared to you 

ई मित्र प्लस का लेटेस्ट वर्शन 6.1.5 डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे 

(https://drive.google.com/file/d/1N5YfysTIOiFvwv73fVF3-vAvz7CH4Rgk/view?usp=sharing)

VLC Media Player Download Link - Download

Mirror Link 1 :- (https://drive.google.com/open?id=15JRZnxLURKfYipG3ptR53Jadw2jMWUEL).

Mirror Link 2 :-(https://drive.google.com/open?id=1y1um4KSbWf4sJPVMb19sMglI9jnVfOYO )

Mirror Link 3 : -(https://drive.google.com/open?id=1yXQUTMYXUicdabfagTXcLNsR0Fzoojt9) .

Step 2:-A google drive window will appear with download button. Click on "download".


Step 3:-A new tab will open with (download anyway).Click on "download anyway".


Step 4:-Let it download successfully.


Step 5:- You will have "KioskSetupv6.1.5rar" in your "Downloads".


Step 6:-Right click on the "KioskSetupv6.1.5rar" and choose extract to "KioskSetupv6.1.5rar\ option" and setup will be extracted in the  


"KioskSetupv6.1" folder in 'Downloads'


Step 7:- Go in "KioskSetup v6.1.5rar"-->click on "Kiosk_NEW.bat" file.(A cmd will run and close automatically after few seconds.)

  

         You are done with the Software Updation process.

रविवार, 28 फ़रवरी 2021

CO-WIN Vaccination / जानिए अपना रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते है

 प्रियजनों,

* 1 मार्च -2021 को पंजीकरण खुलेगा *


कृपया अपने माता-पिता और अन्य वरिष्ठ नागरिकों को संदेश के बारे में बताएं।


वरिष्ठ नागरिक के लिए COVID वैक्सीन के लिए पंजीकरण कैसे करें


Set Co-Win ऐप, Aarogya Setu ऐप का उपयोग करें या cowin.gov.in पर लॉग ऑन करें


Number अपना मोबाइल नंबर डालें


। अपना खाता बनाने के लिए एक ओटीपी प्राप्त करें


◐ अपना नाम, उम्र, लिंग भरें और एक पहचान दस्तावेज अपलोड करें


◐ यदि 45+, डॉक्टर के प्रमाण पत्र को कोमोबिडिटी प्रूफ के रूप में अपलोड करें


Date केंद्र, तिथि चुनें


। एक मोबाइल नंबर से 4 अपॉइंटमेंट लिए जा सकते हैं


अन्य विकल्प वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी उपलब्ध हैं जो तकनीक-प्रेमी नहीं हैं।


वे सामान्य सेवा केंद्रों पर जा सकते हैं और खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं।


कॉल सेंटर नंबर - 1507 - का भी लाभ उठाया जा सकता है।


इस संदेश को सभी साथी सदस्यों, रिश्तेदार, दोस्तों को भेजने की उम्मीद है

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

Emitra plus new version 6.1.4 released


New version of Emitra+ software(BOTH RURAL & URBAN). (Version 6.1.4) ((Size :- 176 mb ))

 INSTALLATION OF EMITRA+ SOFTWARE ( Size 176 MB)

please follow below steps:-  

Step 1:- Please click on the link that is shared to you 

ई मित्र प्लस का लेटेस्ट वर्शन 6.१ डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे 

(https://drive.google.com/file/d/1N5YfysTIOiFvwv73fVF3-vAvz7CH4Rgk/view?usp=sharing)

VLC Media Player Download Link - Download

Mirror Link 1 :- (https://drive.google.com/open?id=15JRZnxLURKfYipG3ptR53Jadw2jMWUEL).

Mirror Link 2 :-(https://drive.google.com/open?id=1y1um4KSbWf4sJPVMb19sMglI9jnVfOYO )

Mirror Link 3 : -(https://drive.google.com/open?id=1yXQUTMYXUicdabfagTXcLNsR0Fzoojt9) .

Step 2:-A google drive window will appear with download button. Click on "download".


Step 3:-A new tab will open with (download anyway).Click on "download anyway".


Step 4:-Let it download successfully.


Step 5:- You will have "KioskSetupv6.1.rar" in your "Downloads".


Step 6:-Right click on the "KioskSetupv6.1.rar" and choose extract to "KioskSetupv6.1.rar\ option" and setup will be extracted in the  


"KioskSetupv6.1" folder in 'Downloads'


Step 7:- Go in "KioskSetup v6.1.rar"-->click on "Kiosk_NEW.bat" file.(A cmd will run and close automatically after few seconds.)

  

         You are done with the Software Updation process.

गुरुवार, 3 सितंबर 2020

लैपटॉप / कंप्यूटर में सॉफ्ट वीसी कैसे इनस्टॉल करे ?


UTP Plus सॉफ्ट इनस्टॉल करना बहुत आसान है - इंस्टाल करने के लिए विडियो देखे 

सॉफ्ट वीसी का सॉफ्टवेर कहा से डाउनलोड करू ?

Where to download VC Software?
उत्तर - डाउनलोड के लिए Download लिंक पर जाकर फाइल को सर्च करके या Alternate Download / Link 2 यहाँ क्लिक करे
Ans - You Can Download VC Software Known as People Link Video Conference Software From Download or Alternate Download/Link 2

    

सॉफ्टवेर इनस्टॉल तो कर लिया लेकिन इसका उपयोग कैसे करू ?

Software installed successfully, How to use it?
उत्तर - उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको नेटवर्क पर क्लिक करके सर्वर एड्रेस कॉन्फ़िगर करना होगा?
Ans - It's for Meeting Purpose, Whenever a meeting proposed you or any can use it. But before using it you need to configure server address for a specific meeting.

ये सर्वर एड्रेस क्या है ?

What is a server address?
उत्तर - सर्वर एड्रेस अलग अलग वीसी के लिए अलग अलग है - जैसे जिले के वीसी रूम से जुड़ने के लिए आपको 164.100.222.19(प्राइवेट यूजर जैसे - वोडाफ़ोन, एयरटेल, बीएसएनएल, जिओ,  ब्रॉडबैंड )
10.68.7.196(आरस्वान/ राजनेट यूजर), 
Ans - People Link Software uses different type of servers for different type of meeting so you need to use server address as specified for that VC Session. Examples are - 164.100.222.19 is a server address for Private Internet Users Like - Airtel, Vodafone, JIO etc. for State Level or District Level Video Conference. As well 10.68.7,196 server address is used by RSWAN and Rajnet users to Join State Level or District Level Conference. 

वीसी में कब जुड़ना है ?

When to join VC?
उत्तर - जब विभाग द्वारा आपको वीसी में जुड़ने के लिए सूचित किया जाए l
Ans - It's informed by concern department.

रूम नो क्या है ?

What is room no.?
उत्तर - जैसे हर बैठक के लिए कोई ना कोई स्थान निश्चित होता है वैसे ही ऑनलाइन वीसी स्थापित करने हेतु भी रूम का चयन किया जाता है जैसे नागौर जिले का वीसी रूम नो. 10025 है और नावा ब्लाक का वीसी रूम नो 10010 है l
Ans - Room no is a Place where all related meeting members will connect. Different rooms are available for different users / access level or as for specific Conference. Example- Nawa Block VC Room is 10010 or Nagaur District VC Room is no. is 10025

Nick Name - ये क्या है  ?

What is Nick Name ?

उत्तर - ये नाम ये बताता है की आप कौन है और कहा से जुड़े उदहारण - Nawa-Maroth-Ravi यहाँ nawa पंचायत समिति है , मारोठ ग्राम पंचायत का नाम है और रवि इ मित्र धारक का नाम है |
Ans - this indicates who you are? Means the name represents you for example - You wrote your Nick Name as - Nawa-Maroth-Ravi than - Nawa is Panchayat Samiti Location as well Maroth is Gram Panchayat Location so as Ravi is E-Mitra Owner Name - This purely indicates that Ravi is From Maroth GP and Nawa Panchayat Samiti Area. 

रूम का पासवर्ड ?

What is room password?
उत्तर - ये विभाग द्वारा आपको को बताया जाता है l  जैसे नावा ब्लाक का वीसी रूम का पासवर्ड NAAWA है l प्रत्येक रूम का एक अलग पासवर्ड होता है l
Ans - When you try to login in to any room you need access that is the room password, In case of Nawa Block VC Room, VC Room Password is "NAAWA". Every room has a password that could be different from other room.

अन्य कोई क्वेरी या जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में आपका स्वागत है ............
You have query? Put it in to the comment box...............

शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

राजस्थान में आधार केंद्र की स्थापना के सम्बन्ध में नये दिशा निर्देश

 प्रिय कीओस्क, आधार केंद्र का संचालन सरकारी परिसर यथा ग्राम पंचायत , पंचायत समिति, जिला मुख्यालय जहा पर RAJNET/RAJSWAN उपलब्ध होगा उन्ही जगह पर स्थापित ई मित्र कीओस्क के द्वारा किया जायेगा | आधार केंद्र के लिए आवेदन ई मित्र पर उपलब्ध सेवा के द्वारा ही किया जा सकता है, उसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार से आधार केन्द्र के लिए आवेदन (ऑफलाइन और ओंनलाइन) मान्य नहीं है| ई मित्र पर किये गए आवेदन की जांच दो स्तर - जिला स्तर और मुख्यालय स्तर पर की जाती है |आवेदन ठीक पाए जाने पर आवेदन को आधार मुख्यालय दिल्ली भेजा जाता है | अत: आपको सूचित किया जाता है की आधार केंद्र लेने के लिए किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे में नहीं आवे | आधार केंद्र के लिए आवेदन केवल ई मित्र पोर्टल पर उपलब्ध सेवा के माध्यम से ही करना सुनिश्चित करे|

IRCTC Ticket Booking Through E-Mitra | जिन ई मित्र धारको ने अभी तक IRCTC Agent रजिस्ट्रेशन नही करवाया है

  प्रिय कीओस्क यदि आपने IRCTC की ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए 500 रूपये का टोकन कटा लिया है और आपका एजेंट कोड अभी तक नहीं बना है तो निम्न बिंदुओं पर ध्यान देवे:

1 टोकन कटाने के पश्चात् आपको Service -> IRCTC Agent Registration Form फॉर्म पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना है, यहाँ ध्यान दे अटेचमेंट में पेनकार्ड और आधार कार्ड अपलोड करना आवश्यक है, आपका मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पहले से IRCTC पोर्टल पर काम में ली हुई नहीं होनी चाहिए|
2. यदि आपने फॉर्म भर दिया है, तो आप Service -> IRCTC Agent Registration Form पर जाकर अपना आगे का स्टेटस चेक कर सकते है, यदि आपकी सभी डिटेल्स सही है तो IRCTC पोर्टल पर आपका एजेंट कोड बन जाएगा, तथा इस मेनू के field � Agent Code में आपका एजेंट कोड [WRAJCOMxxxxx] दिखने लग जाएगा, तथा आपके पास IRCTC की तरफ से मोबाइल पर OTP और email प्राप्त हो जाएगा, गाइडलाइन के सहायता से आगे की प्रक्रिया पूरी करे
3. स्टेटस चेक कर पर field � Agent Code में आपका एजेंट कोड नहीं दिख रहा है, वहां NA दिख रहा है तब यदि आपके विवरण में कोई कमी है तो उसका रिमार्क आपको दिख जाएगा, बताई गयी कमी को शीघ्र पूरा कर इस फॉर्म को पुन: सबमिट कर देवे, ताकि आपका एजेंट कोड onboard किया जा सके

शनिवार, 11 जुलाई 2020

आधार - राजस्थान में ई मित्र धारक आधार केवल इन्ही सेवा प्रदाताओ के मार्फ़त ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

 सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग ने दिनांक 10 जुलाई 2020 को LIST OF AADHAAR EA UNDER EMITRA (ई मित्र प्रोजेक्ट के अंतर्गत एनरोलमेंट एजेंसी की सूची) की ताजा(Updated) सूची जारी की है |


यदि आप भी ई मित्र धारक है और आधार  लेने के इच्छुक है तो देख ले की आपकी LSP सूचना प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा जारी सूची में है या नही -

विभाग की सूची का ऑनलाइन लिंक - सूची देखने के लिए क्लिक करे / PDF


facebook