current

आम जन अभी भी करवा सकते है ऑनलाइन NON-NFSA में रजिस्ट्रेशन| आज ही अपने नजदीकी ई मित्र पर संपर्क करे| राजनेट के इंस्पेक्शन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी भामाशाह योजना प्रश्नोतरी ..................................... Keep Your City Clean

रविवार, 12 अगस्त 2018

मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान

*मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान रविवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व नाम जुड़वाने-हटवाने और संशोधन का आखिरी मौका*

जयपुर, 11 अगस्त। आपकी उम्र यदि 1 जनवरी, 2018 को 18 वर्ष हो गई है या आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो अपना नाम जुड़वाने के लिए 12 अगस्त रविवार को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाकर नए नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन करने का काम किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे।

इस दिन मतदान केन्द्र पर जाकर कोई भी व्यक्ति बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अंकित होने की पुष्टि कर लें और कोई संशोधन की जरूरत लगे तो 21 अगस्त से पहले आवेदन कर सकता है। गौरतलब है कि 27 सितंबर, 2018 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा और वही मतदाता सूची चुनाव में काम ली जाएगी।
नए नाम जोड़ने या हटाने और संशोधन से पहले मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं इसे देखना होगा। इसके लिए घर बैठे आप अपना नाम निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं।

कैसे देखें साइट पर अपना नाम

कोई भी मतदाता विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर जाकर दाईं ओर दिए गए ‘सर्च नेम इन इलेक्टोरल रोल‘ लिंक को क्लिक करे। इसके बाद नाम खोजने के तीन लिंक उपलब्ध कराए गए हैं जैसे आई कार्ड नंबर से, नाम से या फिर क्षेत्र और इलाके से भी सर्च कर सकते हैं। नाम से खोजने में इस बात का ध्यान रखें कि अपने नाम के शुरूआती तीन शब्द डालने पर परिणाम बेहतर और जल्दी आते हैं। इस लिंक के जरिए न केवल आप मतदाता अपना नाम साथ ही विधानसभा का नाम, भाग संख्या, मतदाता क्रम संख्या, लिंग, संबधी का नाम उम्र, आईडी कार्ड नंबर और मतदान केंद्र का पता की जानकारी भी एक क्लिक पर मिल जाती है। नाम से सर्च करने पर बाईं ओर सारे देखें ऑप्शन पर क्लिक करने पर मतदाता के नाम से जुड़े परिजनों की जानकारी भी तुरंत दिखाई देने लगती है।

मोबाइल से भी देख सकते हैं नाम किसी मोबाइल में इंटरनेट नहीं होने की स्थिति में मतदाता एसएमएस के जरिए भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता को मैसेज बॉक्स में जाकर VOTERJ स्पेस (अपना आईडी कार्ड नंबर) स्पेस के बाद उसे 9680999899 नंबर पर मैसेज करने से कुछ ही देर में आपका नाम, उम्र, मतदान केंद्र नंबर दिखाई देने लगेगा।

नाम जुड़वाने के लिए भरें 6 नंबर फॉर्म

मतदान की योग्यता रखने वाले ऎसे भारतीय नागरिक जो एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के लिए प्रारुप 6 में आवेदन कर बीएलओ को प्रस्तुत करें।

नाम हटाने के लिए भरें 7 नंबर प्रपत्र

इसी के साथ ऎसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो  चुकी है या अन्यत्र स्थानान्तरित हो गए हैं ऎसे नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में अंकित प्रविष्टि के संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन बीएलओ को प्रस्तुत करें।

एक विधानसभा के दूसरे मतदान केंद्र के लिए भरें 8क

 एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के क्षेत्र से दूसरे मतदान केन्द्र के क्षेत्र में निवासरत मतदाता अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रारुप 8-क में आवेदन पत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं।

सोमवार, 23 जुलाई 2018

EMITRA PLUS का वर्शन ३.१ हुआ लांच आज ही करे इनस्टॉल

ई मित्र  प्लस का ३.१ वर्शन हुआ लांच --
पुराना वर्शन इन्सटाल्ड है तो नही होगा काम , आज ही डाउनलोड करे नया वर्शन 
डाउनलोड करे ३.१ - डाउनलोड करे / वैकल्पिक डाउनलोड /वैकल्पिक डाउनलोड 2

जानिये क्या है इसकी विशेषताए
  v  Updated BCITS Electricity Bill Service.
  v  New Services added
Ø  Added a merchant (Fingpay) for Aadhar Enabled Payment (Biometric) in Payment Mode.
Ø  Information Services
1)      E-Mitra Kiosks Information
2)      Bhamshah Card Holder Information
3)      Bhamashah Swasthya Bima Beneficiaries Information
4)      Ration Card Holder Information
5)      Fair Price Shops Information (Ration Shops)
6)      Palanhaar Yojana Information
7)      Rajdhara
8)      Bhamashah Transaction Social Audit Booklet
9)      Disable persons Information
10)   Social Security Pension Beneficiary Information
11)   National Food Security Act (NFSA) Beneficiaries Information
12)   ODF Beneficiaries
13)   Government Officers/ Employees Information
14)   Works and Progress

15)   Labor Card Holder Information

गुरुवार, 14 जून 2018

देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिको हेतु निःशुल्क तीर्थ यात्रा 2018 - आवेदन की अंतिम तिथि २० जून 2018 तक बढ़ी



रेल यात्रा
१.जगन्नाथपुरी २.रामेश्वरम ३.तिरुपति ४.द्वारकापुरी ५.वैष्णोदेवी

हवाई जहाज से यात्रा


आवेदन कैसे करे - आवेदन की प्रक्रिया देवस्थान विभाग द्वारा ऑनलाइन कर दी गई है अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नही किये जाएँगी 
आवेदन करने के लिए विभाग के पोर्टल पर जाए - जाने के लिए क्लिक करे - http://edevasthan.rajasthan.gov.in/Lottery/LotteryApplicationFormNew.aspx
नोट - भामाशाह कार्ड आपके पास होना अनिवार्य है - जाँच ले की भामाशाह कार्ड में सही उम्र का इन्द्राज किया हुआ है या नही | 

पात्रता की शर्ते -

  • राजस्थान का मूल निवासी हो एवं 60 वर्ष से अधिक आयु का हो। (आयु की गणना 1 अप्रैल, 2018 को आधार मान कर की जायेगी।) आयकरदाता न हो।
    इस योजना के अन्तर्गत पूर्व में यात्रा न किये जाने जाने संबंधी आशय का Self Declaration यात्री को देना होगा। यदि किसी भी समय यह पाया गया कि यात्री द्वारा इस शर्त का उल्लंघन किया गया है तो यात्रा पर हुआ सम्पूर्ण व्यय एवं उस पर 25 प्रतिशत राशि दण्डात्मक देय होगी एवं आई.पी.सी. के प्रावधानों के अन्तर्गत वसूली/दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकेगी। भिक्षावृत्ति पर जीवन यापन करने वाले योजना के पात्र नहीं होंगे। यात्रा हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामक रोग यथा टीoबीo, कांजेस्टिव कार्डियक, श्वांस में अवरोध संबंधी बीमारी, Coronary अपर्याप्तता, Coronary thrombosis, मानसिक व्याधि, संक्रामक कुष्ठ आदि से ग्रसित न हो। वरिष्ठ नागरिक की चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा की वह व्यक्ति प्रस्तावित दस दिवसीय यात्रा हेतु शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम है।
    केन्द्र सरकार/राज्य सरकार/केन्द्र व राज्य सरकार के उपक्रम/स्थानीय निकाय से सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारी एवं उनके जीवन साथी यात्रा के पात्र नहीं होंगे।
    आवेदक द्वारा पूर्व में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का लाभ न उठाया गया हो। वे आवेदक जो विगत वर्षों में लॉटरी में चयनित हो चुके थे, लेकिन यात्रा के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद भी उनके द्वारा यात्रा सम्पन्न नहीं की गई, ऐसे पूर्व आवेदक भी इस योजना में पात्र नहीं होंगे।
ज्यादा जानकारी के लिए विभाग की विस्तृत निर्देशिका पढ़े - पढने के लिए क्लिक करे - 

बुधवार, 13 जून 2018

E-Mitra Plus Version 3.0 का अपडेट हुआ लॉंच

E-Mitra Plus Version 3.0 का अपडेट हुआ लॉंच | अपडेट वर्शन को इन्स्टाल करने के लिए नीचे दिये डाउनलोड लिंक से डाउनलोड करे

Download Link 1 / Download Link 2

सॉफ्टवेर डाउनलोड करने के पश्चात Download फोंल्डर मे जाकर  KioskUpdateSetup v3.0.rar पर राईट क्लिक करके Extract To KioskUpdateSetup v3.0.rar पर क्लिक करे थोड़ी देर बाद निचे KioskUpdateSetup v3.0 के नाम से फोल्डर बन जायेगा

१. सबसे पहले अपने emitra Plus मशीन पर कण्ट्रोल पन्नेल खोल के -> प्रोग्राम्स (Uninstall a Program)-> पर जाकर LastMilePay सॉफ्टवेर कंप्यूटर से uninstall करना है |

२. अब आपने जिस फोल्डर में KioskUpdateSetup v3.0.rar extract किया था वहा पर जाकर फोल्डर खोले -> ServerUpdate.bat फाइल को डबल क्लिक करके रन करे

३. अब फोल्डर में बेक जाकर LastMilePay सॉफ्टवेर इनस्टॉल करना है

डेस्कटॉप पर आइकॉन के द्वारा सॉफ्टवेर खोला जा सकता है | अब आप सॉफ्टवेर काम में ले सकते है |

शुक्रवार, 8 जून 2018

IA 2018 की मास्टर उत्तर की/कुंजी हुई जारी - बोर्ड ने आपतिया मांगी

सूचना सहायक भर्ती 2018 का मास्टर प्रशन पत्र





सूचना सहायक सीधी भर्ती प्रारम्भिक उत्तर कुंजी




किसी भी प्रशन पर आपति होने पर SSO.RAJASTHAN.GOV.IN के रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से आपति दर्ज करवाई जा सकती है

बुधवार, 6 जून 2018

BSTC 2018 का परिणाम जारी - गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी(GGTU) बांसवारा ने आयोजित करवाई थी २०१८ की परीक्षा एक माह के भीतर जारी किया परिणाम 
अपना BSTC 2018 RESULT: ऐसे करें डाउनलोड
1. ऑफिशियल वेबसाइट http://bstcggtu2018.com पर जाएं.
2. होमपेज पर दिए गए टैब “BSTC-2018 Result” पर क्लिक करें.
3. वहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा.
4. रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के पांच विकल्प दिए गए हैं: फॉर्म नंबर के जरिये, टोकन नंबर के जरिये, रोल नंबर के जरिये, अन्य विवरण के जरियेे और मोबाइल नंबर के जरिये भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
5. यहां दिए गए किसी भी विकल्प को चुनें और जरूरी विवरण देकर “Proceed” बटन पर क्लिक करें.
6. BSTC 2018 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.
7. सावधानी से चेक करें और उसका प्रिंट आवश्यक होने पर  जरूर लें

धरती को बचाओ पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, जल संरक्षण अपनाओ  

facebook